राष्ट्रीय चरित्र दिवस (श्रीराम नवमी)- समग्र नैतिक क्रान्ति का शंखनाद

Indian Icon Shri Ram Unique Source of Integrated Moral Revolution.

@amitniranjanuk

समग्र नैतिक क्रान्ति का शंखनाद -  "राष्ट्रीय चरित्र दिवस"

 समग्र नैतिक क्रान्ति का साक्षात् दर्शन कराने वाला श्रीराम चरित्र, भारतीय संस्कृति का सर्वोत्कृष्ट चिर इतिहास है। राष्ट्रादर्श श्रीराम ने स्वयं के द्वारा समग्र नैतिक क्रान्ति की है, इस कारण वो सच्चे अर्थों में क्रान्ति द्रष्टा हैं। आज राष्ट्र का वातावरण पुनः मांग कर रहा है कि, राष्ट्रादर्श श्रीराम को द्रष्टा बनाकर समग्र नैतिक क्रान्ति का महोत्सव मनाया जाए। समग्र नैतिक क्रान्ति आदर्श आचार प्रणाली है जिसमें सभी अपने आदर्श आचार के माध्यम से समाज में महानता स्थापित करते हैं।

मानवीय रिश्तों के सर्वोत्कृष्ट आदर्श श्रीराम का समूचा जीवन निश्छल प्रेम से आप्लावित रहा है जबकि आज हम अपने परिवेश में चहुँओर देखते हैं- रिश्तों के नाम पर केवल खींचातानी अर्थात भय का वातावरण। निःसन्देह श्रीराम-चरित्र सर्वानुकरणीय है जिसमें महान मानव निर्माण के सूत्र निहित हैं। 

श्रीराम चरित्र की महान शिक्षाएं जीवन में समग्र नैतिक क्रान्ति का शंखनाद करके ही रहती हैं। प्रभु श्रीराम ने मानवीय जीवन के प्रत्येक रिश्ते को आदर्शवादिता पूर्वक निर्वहन किया है जिनसे प्रेरणा ग्रहण करने वाला निश्चित तौर पर आदर्शवादी पुत्र, विद्यार्थी, भ्राता, पति, स्वामी, मित्र, लोकसेवी, योद्धा, शासक एवं पुरुष (नागरिक) बनने में सफल होता है।

श्रीराम चरित्र मानवता की खुशबू का बगीचा है जिसके सम्पर्क में आने वाला भी मानवता की खुशबू फैलाने लगता है। 


भारतीय समाज पीढ़ियों से अखण्ड चारित्रिक बल के पुरोधा श्रीराम का उपासक रहा है, इस कारण अदम्य शौर्यवान नरकेसरी श्रीराम भारतीय समाज की आत्मा में उतरे हुए हैं। मानवीय रिश्तों के सर्वोत्कृष्ट आदर्श श्रीराम जहाँ की संस्कृति के प्राण हों वहाँ का समाज चरित्रहीनता रूपी दावानल से समूचे सभ्य समाज को किन्हीं भी हालातों में निष्प्राण होता हुआ नहीं देख सकता है। 

चरित्र निर्माण प्रेमी राष्ट्र बंधुओं से आह्वान- श्रीराम जन्म महोत्सव (चैत्र शुक्ल नवमी) के पावन दिवस को समस्त स्वजनों के साथ मनाते हुए समग्र नैतिक क्रान्ति का शंखनाद "राष्ट्रीय चरित्र दिवस" के रूप में करें जिससे आप सभी के माध्यम से समग्र नैतिक क्रान्ति का शुभारंभ हो सके, जिसके द्रष्टा होंगे - "राष्ट्रादर्श श्रीराम"।

समग्र नैतिक क्रान्ति से श्रीराम राज्य संस्थापना

राजर्षि श्रीराम का शासनकाल- विश्व का सर्वोत्कृष्ट शासनकाल माना जाता है। भारत राष्ट्र में महान शासनकाल के रूप में श्रीराम राज्य समग्र लोक हृदय में अंकित है। जब कहीं हम आदर्श शासन व्यवस्था देखते हैं तब उसकी संज्ञा 'वहाँ तो श्रीराम राज्य है' कहकर देते हैं अर्थात श्रीराम राज्य आदर्श शासन व्यवस्था का पर्याय माना जाता है। जब तक राष्ट्र में एक अंतिम व्यक्ति भी विकास से अछूता है, तब तक राष्ट्र की सर्वोन्नति पर प्रश्नचिन्ह लगता ही रहेगा। सच्चा अन्त्योदय राजर्षि श्रीराम के राज्य में साकार था जिसे ही सच्चा राष्ट्रोत्थान कहा जाता है न कि विशेष वर्ग के विकास को हम राष्ट्रोत्थान मानें। 

समग्र नैतिक क्रान्ति द्रष्टा राष्ट्रादर्श श्रीराम का शील और शौर्य बेमिशाल है। प्रभु श्रीराम का शील और शौर्य राष्ट्र रूपी रथ के दो पहिए हैं। जिनकी विशुद्ध प्रज्ञा और अमोघ पराक्रम का कीर्तिमान समूचे विश्व में उन्हें 'मानववंशनाथ' के रूप में रेखांकित करता है। 

हमारा राष्ट्र श्रीराम शौर्य दिवस के स्मरण, अभिनंदन एवं पूजन के रूप में विजयादशमी को अत्यंत श्रद्धा के रूप में मनाता है। इसी दिन समूचे भारत राष्ट्र में चरित्रहीन रावण का पुतला भी जलाया जाता है। हमारे भारतीय समाज की एक अत्यन्त ही पुरातन परंपरा रही है कि यहाँ जन्मोत्सव, आदर्शवादिता का निर्वाहन करने वाले का ही मनाया जाता है और आदर्शहीन आचरण प्रस्तुत करने वाले का मरणोत्सव मनाया जाता है। 

हम सभी भारतवंशी श्रीराम जन्म महोत्सव (श्रीराम नवमी) को शीलवान श्रीराम के महान सिद्धान्तों को स्मरण करके मनाते ही हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन -चरित्र भारत राष्ट्र समूचे जगत के समक्ष जब-जब भी रखता है तब-तब समूचा जगत भारत राष्ट्र को 'विश्व गुरु' सम्बोधित करने लगता है। अखिल विश्व के समक्ष श्रीराम का शील हमारे राष्ट्र की अतुल्य धरोहर है, जिसके सामीप्य से मौलिक राष्ट्रीय चरित्र से एकाकार-एकरसता-एकात्मता प्राप्त होती है। हम सभी भारतवंशीयों को अखिल विश्व में श्रीरामनवमी को 'अन्तरराष्ट्रीय चरित्र दिवस' के रूप में मनाकर राष्ट्रादर्श श्रीराम के महान चरित्र का आलोक समग्र नैतिक क्रान्ति के शंखनाद के रूप में करना चाहिए। जिसका शुभारंभ भारत राष्ट्र को श्रीराम नवमी पर "राष्ट्रीय चरित्र दिवस" मनाकर करना चाहिए और विश्व पटल पर 'अन्तरराष्ट्रीय चरित्र दिवस' मनाने की पैरवी करना चाहिए जिससे सम्पूर्ण जगत मानवीय गरिमानुकूल जीवन पद्धतियों का शिक्षण प्राप्त कर सके। 

भारत के दिव्य द्रष्टा चिंतकों ने खोजा सत्यमेव जयते -उज्जवल चरित्र ही सत्य है। प्रभु श्रीराम वनवास में रहकर भी सत्तासीन रावण पर विजय प्राप्त कर लेते हैं क्योंकि रावण का चरित्र कलुषित था। "महर्षि वाल्मीकि की भविष्यवाणी- श्रीरामचन्द्र का यह पावन चरित्र संसार में सदा ही स्थिर रहेगा"। 

श्रीराम राज्य 'शाश्वत-शान्ति' का प्रकाश पथ प्रशस्त करता है इसलिए जब भी आदर्श राष्ट्र का विचार होगा तब सर्वसम्मती से सभी की बौद्धिक चेतना में श्रीराम राज्य की संस्थापना प्रासंगिक एवं विवेचना का विषय होगी। हम कह सकते हैं कि श्रीराम राज्य में शील की सरिता और महान शौर्य के शिखर हैं। 

राष्ट्रादर्श श्रीराम के महान चरित्र का अनुयायी अराजकता के विरुद्ध खड़े होकर लोक में उत्तम शासन की स्थापना हेतु श्रीराम राज्य लाने के लिए तत्पर रहेगा। भारत राष्ट्र के जन -गण-मन की एकमेव चिरअभिलाषा "श्रीराम राज्य संस्थापना" है। 

समग्र नैतिक क्रान्ति लोकसेवा के स्रोतों से लोक-श्रृंगार करती हुई आत्मविस्तार की सीढ़ियाँ चढ़कर लोकसंवाद का आमंत्रण दे रही है। जिन्होंने अपने संवेगों पर विजय प्राप्त की तथा त्याग की माला को धारण करने की लालसा जिनके मन में छिपी है- ऐसे अनिवर्त लोकसेवी ही श्रीराम राज्य की संस्थापना में महती भूमिका सम्पादित करेंगे। 

✍️अमित निरंजन

लेखक-समग्र नैतिक क्रान्ति द्रष्टा राष्ट्रादर्श श्रीराम 

उन्नायक - श्रीराम नवमी राष्ट्रीय चरित्र दिवस अभियान

samagranaitikkranti@gmail.com

                                        

    


                                 


                                                                        















                                         

टिप्पणियाँ

  1. अत्यंत नेक विचार एवं अद्वितीय पहल, आपके इस क्रांतिकारी कदम का हम अभिनंदन करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि भारत और भारतीय अपने मूल इष्ट और श्रेष्ठतम मानवीय आदर्श को आंगीकर करें।
    साधुवाद!!

    जवाब देंहटाएं
  2. श्री राम जी के जन्म महोत्सव के शुभ अवसर पर "राष्ट्रीय चरित्र दिवस" का आयोजन व्यक्ति , समाज,राष्ट्र और विश्व के लिए बहुत ही प्रेरणादायक प्रयास है।इस अभियान के प्रेरणास्रोत अमित निरंजन जी को बहुत बहुत साधुवाद और बधाई।
    जय श्री राम जय अयोध्या धाम।
    सत्मेव जयते वंदे मातरम्।

    जवाब देंहटाएं
  3. श्रीराम नवमी पर "राष्ट्रीय चरित्र दिवस" के आयोजन का स्वागत है।
    -ओम आश्रम चैतन्य स्वामी,कटरा, वैष्णो देवी

    जवाब देंहटाएं
  4. राष्ट्रीय चरित्र दिवस के प्रेरणा-संकल्प अमित निरंजन जी को धन्यवाद। श्री राम चरित्र युवा पीढ़ी के लिये आज के युग में संजीवनी सिद्घ होगा। जय श्री राम जय गायत्री जय गुरुदेव ।

    जवाब देंहटाएं
  5. श्री राम जी के जन्म महोत्सव के शुभ अवसर पर "राष्ट्रीय चरित्र दिवस" का आयोजन व्यक्ति , समाज,राष्ट्र और विश्व के लिए बहुत ही प्रेरणादायक प्रयास है।श्री राम चरित्र युवा पीढ़ी के लिये आज के युग में संजीवनी सिद्घ होगा। इस के प्रेरणास्रोत अमित निरंजन जी को बहुत बहुत साधुवाद और बधाई। जय श्री राम मंहत राम लखन दास हनुमंत धाम हरिद्वार

    जवाब देंहटाएं
  6. चरित्र हीनता रूपी सुनामी ने समाज को तहस-नहस करके रख दिया है। श्री राम नवमी पर राष्ट्रीय चरित्र दिवस अभियान के प्रणेता अमित निरंजन जी साधुवाद के पात्र हैं ।
    - शिवदास दुबे
    प्रबंधक
    श्री गीता कुटीर तपोवन हरिद्वार

    जवाब देंहटाएं
  7. श्री राम चरित्र मानस ने परिवार निर्माण ,समाज निर्माण तथा राष्ट्र निर्माण के लिए महान अविस्मरणीय योगदान प्रदान किया है। किंतु आज की युवा पीढ़ी स्वाध्याय, सत्संग एवं आचार गुरुओं के सानिध्य में नहीं आती जिस कारण उनके जीवन में भटकाव, कुचिंतन एवं दिशाहीनता आ रही है। श्री राम नवमी पर राष्ट्रीय चरित्र दिवस मुहिम के सृजेता अमित निरंजन जी को शुभकामनाएं प्रदान करता हूं उनका यह प्रयास राष्ट्र चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका संपादित करेगा।
    -स्वामी स्वयंमानंद
    परमाध्यक्ष
    स्वामी अजरानंद अंधविद्यालय हरिद्वार

    जवाब देंहटाएं
  8. श्री राम चरित्र राष्ट्र निर्माण की दिशा में अच्छे नागरिक बनाने का महत्वपूर्ण कार्य संपादित करता है, एक अच्छा नागरिक ही हर जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निर्वाहन करने की दक्षता में निपुण होता है। श्री राम जन्म महोत्सव के पावन अवसर पर राष्ट्रीय चरित्र दिवस का आयोजन सभी के लिए गौरव का विषय है। इस अभियान के क्रिएटर अमित निरंजन जी को बधाई एवं साधुवाद।
    दिवाकर तिवारी
    प्रबंधक
    परमार्थ आश्रम हरिद्वार

    जवाब देंहटाएं
  9. राष्ट्रीय चरित्र दिवस युवाओं के चरित्र निर्माण के लिए अद्भुत प्रयोग होगा। श्री राम नवमी पर राष्ट्रीय चरित्र दिवस पहल के प्रेरणा स्रोत अमित निरंजन जी को हृदय से धन्यवाद देता हूं।
    प्रेम मिश्रा
    नैमिषारण्य ,उत्तर प्रदेश

    जवाब देंहटाएं
  10. अमित शब्द एक ऐसा शब्द है जिसका मतलब कभी जो मिट नहीं सकता है, फिर अमित के साथ-साथ निरंजन भी है। इन्होंने इस भारत भूमि में जन्म लेकर अपनी मातृभूमी के लिए एक महान काम किया है। मैं कहूंगा अमित निरंजन जी ने श्री राम नवमी पर राष्ट्रीय चरित्र दिवस मुहिम का जो यह बीड़ा उठाया उसमें हम सब को सहभागी बनना चाहिए।
    स्वामी केशवआचार्य
    दशाश्वमेध घाट , वाराणसी

    जवाब देंहटाएं
  11. श्री राम नवमी पर राष्ट्रीय चरित्र दिवस का आयोजन युवाओं के अंदर नैतिकता, रचनात्मकता एवं अन्याय के प्रति संघर्ष की प्रेरणा प्रदान करेगा। राष्ट्रीय चरित्र दिवस अभियान के रचयिता अमित निरंजन जी को बधाई एवं साधुवाद।
    बाबा ऋतु सेवानंद
    प्रबंधक
    मठ गढ़वा घाट, शाखा हरिद्वार

    जवाब देंहटाएं
  12. -अमित निरंजन,लेखक हिन्दू धर्म को उत्कृष्ट करने के लिए बहुत बड़ा कार्य कर रहे है अच्छा विचार है राष्ट्रीय चरित्र दिवस श्री राम जी के जन्म तिथि पर होना ही चाहिए ।
    राहुल शर्मा (पानीपत)
    rahulbalaji176@gmail.com

    जवाब देंहटाएं
  13. श्री राम नवमी महोत्सव पर राष्ट्रीय चरित्र दिवस का आयोजन राष्ट्र के युवाओं को संस्कार, संस्कृति तथा धर्म की प्रेरणा प्रदान करेगा।इस पहल के लिए अमित निरंजन जी को साधुवाद।
    - महेश शर्मा, हरिपुर कलां,देहरादून

    जवाब देंहटाएं
  14. श्री राम नवमी पर राष्ट्रीय चरित्र दिवस का आयोजन हो। साधु संतों की परंपरा के अनुसार भी हर सच्चे महत्मा को भारत भूमि पर ही नहीं समूचे विश्व में श्रीराम के जीवन का जो आचरण है, जो चरित्र है,वह जन-जन तक देश के कोने कोने में प्रसारित होना चाहिए। श्री राम जी के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय चरित्र दिवस का आयोजन होना चाहिए तभी एक सभ्य समाज सुशिक्षित समाज बन सकता है। चरित्र निर्माण अति आवश्यक है और हम ऐसी कामना करते हैं कि माननीय सरकार इस पर ध्यान देगी और जिससे समाज को एक अच्छा संदेश, अच्छी शिक्षा मिलेगी। राष्ट्रीय चरित्र दिवस अभियान के सृजेता अमित निरंजन जी को साधुवाद एवं शुभकामनाएं।
    स्वामी ज्ञानानंद,
    श्री राम निकेतन,स्वामी धर्म स्नेही धर्मार्थ ट्रस्ट,सोनिपत ( हरियाणा )&श्री रामकृष्ण परमहंस ट्रस्ट खिजरपर अहीर गन्नौर,

    जवाब देंहटाएं
  15. श्री राम का चरित्र मानव मात्र को सबके साथ अच्छा व्यवहार करने की शिक्षा प्रदान करता है l आज हमारा समाज परस्पर एक दूसरे से अच्छा व्यवहार ना करने के कारण मानसिक चिंता से ग्रस्त रहता है l नई पीढ़ी को श्री राम नवमी पर चरित्र निर्माण की जागृति से जोड़ने हेतु राष्ट्रीय चरित्र दिवस अभियान के उन्नायक अमित निरंजन जी साधुवाद के हकदार हैं l
    महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद
    अखंड विशंभरानंद आश्रम

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अखण्ड चारित्रिक बल के पुरोधा श्रीराम

देवासुर संग्राम सृष्टि का विधान